colledge-chalo-abhiyaan-studen

राजगढ़ः कॉलेज चलो अभियान-विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित, निकाली जागरूकता रैली

राजगढ़, 09 जून । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कॉलेज चलो अभियान के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ द्वारा खुजनेर क्षेत्र में विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीबी. खरे के निर्देशन तथा अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. आभा आनंद के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान खुजनेर बस स्टैंड पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों और नागरिकों को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए प्रेरक नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश कुमार मालवीय ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों और शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जनभागीदारी मद से मात्र एक रुपये प्रतिदिन की दर पर बस सेवा संचालित की जा रही है। साथ ही नवीन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर सीएलसी चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 19 जून है, जबकि दस्तावेज सत्यापन 20 जून तक और सीट आवंटन 23 जून को किया जाएगा। प्रवेश शुल्क जमा करने की अवधि 23 से 30 जून निर्धारित की गई है। स्नातकोत्तर स्तर पर ऑनलाइन पंजीयन 19 जून तक, दस्तावेज सत्यापन 10 से 20 जून तक तथा सीट आवंटन 24 जून को होगा।

कार्यक्रम में बी.कॉम. (बीएफएसआई) पाठ्यक्रम की भी जानकारी दी गई। प्रो. प्रकाश कुमार अहिरवार इसके नोडल अधिकारी हैं। यह पाठ्यक्रम बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में रोजगार की बेहतर संभावनाएं उपलब्ध कराता है