shaurya-kaliraman-created-a-wo

हिसार : ‘उमिंगला पास’ फतह कर शौर्य कालीरमण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

यह साहसिक कार्य 25 मई को सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह यात्रा उन्होंने दिल्ली से श्रीनगर

होते हुए हानले एवं उमिंगला पास तक पूरी की जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 19 हजार 024 फीट

है। इस उपलब्धि से शौर्य कालीरमन ने उमलिंग ला पास तक मोटरसाइकिल चलाने वाले सबसे कम

उम्र के व्यक्ति का खिताब जीता है। शौर्य की इस उपलब्धि से गांव सिसाय, आसपास के क्षेत्र

तथा प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों,

नौजवानों, बुजुर्गों, सहपाठियों एवं ग्रामीणों ने गुरुवार काे शौर्य कालीरमण को बधाई एवं आशीर्वाद

प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का मानना है कि शौर्य

की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा इसके क्षेत्र और देश का नाम रोशन

हुआ है।