one-accused-arrested-with-liquor

240 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

सुकमा, 11 मई । जिले की थाना सिटी कोतवाली सुकमा पुलिस को मुखबिर से आज साेमवार काे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक CG-26K-1379 में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब परिवहन करने की सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली सुकमा की पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा महादेव डोंगरी रोड, पुराना मुर्गा बाजार के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो वाहन को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कोमराम रामा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गोंगला, थाना एवं जिला सुकमा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर ऑटो में कार्यवाही के दौरान 13 जरीकेन में कुल 240 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गयी। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक CG-26K-1379 को भी जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे रिमांड पर रवाना किया गया।

सुकमा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है तथा आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके,ताकि समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।