महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता मामले में आरोपित गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम, 07 मई । जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले को लेकर किरीबुरू थाना में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान रजनीश कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। वह रंजीत कुमार सिंह का पुत्र है और मेघाहातुबुरू न्यू कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 105/6 का निवासी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपित पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने, अभद्र व्यवहार करने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। घटना के बाद पीड़िता ने किरीबुरू थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।









