हिसार : हेरोइन सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार
हिसार, 16 अप्रैल । नशा तस्करों के खिलाफ
चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ
सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान न्योली कलां निवासी बिंटू के रूप में
हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गश्त व चेकिंग
के दौरान हिसार चुंगी नाका के पास थी। इसी दौरान सूचना मिली कि न्योली कलां निवासी
बिंटू नशीले पदार्थ बेचता है और मौके पर वह बगला रोड स्थित एमकेएस उद्योग
सिटी के पास किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना के बाद सीआईए टीम ने त्वरित कार्रवाई
करते हुए एनएच-52डी फ्लाई ओवर के नीचे छापा मारा। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी ने भागने
का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी
के कब्जे से 50.86 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला
दर्ज किया गया है।









