alduerman-municipal-corporation

रायगढ़ नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर हलचल तेज, संभावित नामों की सूची सामने

रायगढ़, 20 मार्च ।नगर निगम रायगढ़ में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय द्वारा हाल ही में एल्डरमैन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें करीब 250 से 300 आवेदन प्राप्त हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, इन आवेदनों में से 12 नामों की एक संभावित सूची तैयार की गई है, जिसमें से आठ नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। आने वाले समय में इन्हीं नामों में से नगर निगम रायगढ़ को एल्डरमैन मिल सकते हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन स्तर पर विचार-विमर्श जारी है और जल्द ही अंतिम सूची जारी की जा सकती है। इस नियुक्ति से नगर निगम की कार्यप्रणाली और राजनीतिक संतुलन पर भी असर देखने को मिलेगा।