respect-for-motherhood

सेवा भारती प्रांत ने किया मातृशक्ति का सम्मान : 45 बहनों का दुपट्टा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान

जोधपुर,14 मार्च । सेवा भारती जोधपुर प्रांत द्वारा आज मातृशक्ति सम्मान समारोह भवानी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। सेवा भारती द्वारा संचालित प्रकल्पों में काम करने वाली 45 बहनों का दुपट्टा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर नमिता भंडारी कार्यक्रम में अध्यक्षता रेनू राठौड़, डिंपल भाटी, शारदा पूनिया हेड कांस्टेबल और जोधपुर प्रांत के सेवा भारती प्रांतीय अध्यक्ष चम्पत मिस्त्री रहे।

कार्यक्रम में डॉक्टर नमिता भंडारी ने बहनों में होने वाली बीमारी व अपने आप को स्वस्थ कैसे रखें इन तरीकों की जानकारी दी। एडवोकेट रेनू राठौड़ ने मातृशक्ति के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए समाज में हो अपराध है उनके बारे में पूरी जानकारी दी।

हेड कांस्टेबल शारदा पूनिया ने समाज में बच्चियों और महिलाओं के साथ जो अपराध हो रहे हैं वह कैसे रोके और हम क्या करें इसके बारे में विस्तार से बताया। सेवा भारती प्रांत अध्यक्ष ने सेवा भारती का उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा और अपेक्षित पीड़ित वंचित समाज में अभावग्रस्त बंधुओ की सेवा ही नर सेवा नारायण सेवा है इसके बारे में जानकारी दी।