मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ओंकारेश्वर और इंदौर के प्रवास पर रहेंगे
इंदौर, 10 मार्च । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को ओंकारेश्वर और इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 मार्च को भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर दोपहर 1.55 बजे ओंकारेश्वर से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर एयरपोर्ट से सीधे स्कीम नंबर 54 विजय नगर स्थित गुजराती इनोवेटिव कॉलेज जाएंगे। वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंने के बाद भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।









