ballia-crime-murder-arrested-

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दबाव बनाया तो महिला ने पति व रिश्तेदारों संग मिलकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

बलिया, 01 मार्च । आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक की हत्या का खुलासा 20 दिन बाद पुलिस ने रविवार को किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार दंपति की तलाश में पुलिस की टीमें लगी है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 10 फरवरी को रसड़ा कोतवाली के चिलकहर के पास नत्थोपुर-लोहटा मार्ग से सटे लोहटा में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के रहने वाले पंकज गुप्ता के रूप में हुई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को पंकज गुप्ता की हत्या में शामिल मनीष सिंह, विजय पाल, उसकी पत्नी अंजनी सिंह को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर मृतक का एक मोबाइल फोन, दो तेजाब की खाली बोतलें, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

बकौल एसपी के पूछताछ में जानकारी मिली कि पंकज गुप्ता के बगल के गांव सिकहुला निवासी विजय पाल सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे सम्बन्ध थे। रेखा की कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पंकज के पास थी, जिसको लेकर वह आये दिन रेखा पर अनावश्यक दबाव बनाता था। रेखा ने अपने पति अरूण सोनी और भाभी अंजनी सिंह को बताया। इसी दौरान रेखा की भाभी के मायके में पांच फरवरी को एक शादी समारोह था।