नवनियुक्त एसडीएम प्रमोद ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी , 17 फ़रवरी । नवनियुक्त उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सके। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्य और न्यायालय से जुड़े मामलों की बड़ी संख्या लंबित चल रही है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना और कोर्ट से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।









