crime-arrested-sent-to-jai

पानीपत: जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

पानीपत, 30 जनवरी । पानीपत पुलिस ने विकास नगर में बेटे व दंपति से मारपीट व जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी राजू व शत्रुघन और गोहाना निवासी अमन के रूप में हुई है पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी आशा ने बताया था कि रात में बाहर गली में कई लड़के खड़े होकर गाली गलौच कर रहे थे।

बेटे सन्नी ने लड़कों को गाली गलौच करने से रोका तो जयबीर, दीपक, अमन, गीता व राजू ने सन्नी के साथ मारपीट कर दी। यह देख वह पति रोहताश के साथ बेटे को छुड़ाने लगी तो जयबीर ने पति रोहताश के सिर पर लोहे की रॉड मारी। गीता ने उसको चुन्नी से खिचकर गिरा दिया और जयबीर ने रॉड मारी। सभी आरोपियों ने मिलकर उसके पति रोहताश, बेटे सन्नी व उसको रॉड, डंडे व लात घूस्से से अधमरा कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में नामजद महिला सहित दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।