बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का किया घेराव
धरने के दौरान बजरंग दल के प्रांत संयोजक परमवीर सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह बिजावत एडवोकेट सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। मौके पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा कार्यकर्ताओं से लगातार वार्ता कर रहे हैं और मामले में निष्पक्ष जांच तथा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हमले से जुड़े आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। फिलहाल वार्ता और धरना दोनों जारी हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।









