संत जोसेफ स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान कक्षा दो से पांचचीं तक के विद्यार्थियों को रीसायकल्ड कपड़े से बने स्कूल किट-बैग और पुन: उपयोग की गई नोटबुक वितरित की गईं। यह पहल बच्चों को सतत जीवनशैली अपनाने और संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास है। विद्यालय परिसर में हाल ही में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से किचन गार्डन भी विकसित किया गया है। इस माध्यम से ग्रामीण परिवेश से आने वाले बच्चों को विद्यालय में ही स्वच्छ, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन संभव ट्रस्ट द्वारा संचालित आगाज़-ए-बातचीत कार्यक्रम के यूथ चैंपियन्स — सोनी कुमारी, निरसो कुमारी, उरसेला, दीपक और अर्चना कोंगाड़ी ने किया। इस दौरान कक्षा 5 के बच्चों के लिए पर्यावरण, इंटरफेथ एवं शांति निर्माण विषय पर रंगारंग ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छ प्रकृति का संदेश अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में स्कूल की ओर से करुणा और ट्रस्ट से मोनिका आर्या, अनिल कुमार और प्रिया कुमारी उपस्थित थीं।









