cheking-seized-truck

चेकिंग में 6 ट्रक सीज, कई से वसूला जुर्माना

प्रस्तुत किये गये बिल के अनुसार, वाहन में लदा माल दिल्ली से गुवाहटी (असम) जा रहा था। यह सेन्ट्रल जेल से अल्लागंज की ओर जाते हुये एआरटीओ आफिस के पास पकड़ा गया। इस ट्रक को अमित त्यागी सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने इस ट्रक को सातनपुर मण्डी में सीज कर दिया है। परिवहन विभाग ने इस ट्रक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। राज्य कर विभाग द्वारा 5.52 लाख रुपये का कर/शास्ति सम्भावित है।

इसके अतिरिक्त 5 ट्रकों को 65 हजार रुपये के बकाया कर के अभियोग में सीज किया गया तथा 1 ओवरलोड ट्रक भी सीज किया गया। 2 ट्रक में रिफ्लेक्टिव टेप न लगा होने के अपराध में सीज किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा आज की कार्यवाही में 10 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1.23 लाख रुपये का जुर्माना तथा 65 हजार रुपये टैक्स लगाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

————-