नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 14 साल का सश्रम कारावास
अभियोजक डीजीसी राजेश कुमार शुक्ला ने आज यहां बताया कि जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जनवरी 2022 को चौदह साल की किशोरी के साथ अटल सिंह ने दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। तत्कालीन इंसपेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने इस मामले की विवेचना कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने इस मुकदमे की सुनवाई करते हुए दोष साबित होने पर दोषी अटल सिंह को चौदह साल का सश्रम कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही दोषी पर बावन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।









