चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाई ज्वेलरी, एफआईआर
शिकायतकर्ता 67 वर्षीय बिमला देवी ने पुलिस को बताया कि वह 16 नवंबर को जरूरी काम से हरियाणा के यमुनानगर गई थीं। 21 नवंबर को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर की खिड़की टूटी हुई है। 22 नवंबर को जब वह घर लौटीं तो पाया कि घर का सामान बिखरा है और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं। बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









