prime-minister-surya-ghar-free-electricity-scheme

रायगढ़ की माधुरी नायक ने घर की छत पर लगवाया पांच किलोवाट सोलर प्लांट

नायक ने बताया कि जुलाई माह में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया। संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी रही और समय पर सब्सिडी भी मिल गई। सोलर ऊर्जा से बिजली बिलों में अत्यधिक कमी आई है और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा केवल आर्थिक बचत का साधन ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण निवेश है।

योजना के लाभ और सहायता

सरकार द्वारा इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को एक लाख 8 हजार रुपये तक की अनुदान सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी दी जा रही है। सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद दीर्घकाल तक किसी अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता नहीं पड़ती और निवेश की भरपाई कम अवधि में संभव है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in, विभागीय वेबसाइट, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, मोर बिजली ऐप पर आवेदन कर सकते है। साथ ही टोल-फ्री नंबर 1912, निकटतम सीएसपीडीसीएल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से वेंडर चयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल है।