majistret-ki-nigrani-me-nikalata-gya-sav

सीतापुर : कब्र खोदकर शव निकाला, जिलाधिकारी के आदेश पर दोबारा होगा पोस्टमार्टम

उल्लेखनीय है कि, रंजीत का शव 26 अगस्त 2025 को दिबियापुर तालाब किनारे एक पेड़ से लटका मिला था। लखनऊ में मजदूरी करने वाले युवक की मौत ने उस दिन गांव को गमगीन कर दिया था। पुलिस ने मौके से शव उतारकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट आते ही मामला और उलझ गया। 27 अगस्त को जब शव गांव लौटा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। उस समय पिता सुरेश का सीधा आरोप था कि मेरे बेटे की हत्या की गई है, डॉक्टर ने पैसे लेकर रिपोर्ट में हेराफेरी की है। काफी समझाने के बाद अंतिम संस्कार कराया जा सका था।

परिवार ने गांव के प्रदीप, दिलीप और बबलू पर हत्या का आरोप लगाया है। पारिवारिक जनों की ओर से चिकित्सकीय रिपोर्ट पर उठे संदेह को देखते हुए जिलाधिकारी ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। शनिवार दोपहर बाद कब्र खुदने के बाद एक बार फिर रंजीत का शव बाहर निकाला गया। अब दोबारा की जा रही चिकित्सकीय जांच से ही यह साफ होगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या की आड़ में रचा गया कोई और खेल।