सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती ग्राम आनंदगढ़ में विद्यार्थियों को पुस्तकालय समर्पित किया
इस समारोह में विक्रम सिंह कुंवर, कमांडेंट 179 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, सत्तार खान उप कमांडेंट, महेन्द्र सिंह सहायक कमांडेंट, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर शिवकरण एवं सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस तेजराम मीना, सीमा प्रहरियों, आनंदगढ़ गांव के सरपंच दुरुस दान चारण, समाजसेवी मदनलाल पूनिया, सीमावर्ती ग्रामीणों, शिक्षकगण और छात्रों ने भाग लिया। इस समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल सदैव सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ सीमावर्ती ग्रामीणों की सुरक्षा और सहयोग के लिए कार्यरत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए अडिग रहा है।
आनंदगढ़ सरपंच ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि छात्रों की अच्छी शिक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की तरफ से विद्यालय को पुस्तकालय समर्पित किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा सीमावर्ती ग्रामवासियों की सुरक्षा और सहयोग के अविस्मरणीय कार्य किये गए।
प्रधानाध्यापक मुबीना माई, शिक्षकों और सीमावर्ती ग्रामवासियों ने उप महानिरीक्षक, क्षेत्रिय मुख्यालय बीकानेर, कमांडेंट 179 वीं वाहिनी और सीमा सुरक्षा बल को इस कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद कहा। और कहा कि सीमा सुरक्षा बल के इस सहयोग से हमारे बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा मिलेगी।









