बिहार में विकास, सुशासन और नारी शक्ति के विश्वास की हुई जीत
शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रैफिक सिग्नल गोलचक्कर पर ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजनों को लड्डू खिलाकर एवं आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिहार में भाजपा-एनडीए सरकार की यह ऐतिहासिक जीत विकास, सुशासन की जीत है। यह जीत नारी शक्ति के विश्वास और उनके आशीर्वाद की भी जीत है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे सकारात्मक बदलावों को मजबूत समर्थन दिया है। यह जीत आत्मनिर्भर बिहार और आत्मनिर्भर भारत का संदेश है। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।









