बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक प्रदर्शन पर साय कैबिनेट ने मनाया जश्न
उल्लेखनीय है कि दोपहर डेढ़ बजे तक बिहार विधानसभा चुनाव में सामने आए रुझान में एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान खरीद, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी।









