करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र पिछले दो सालों से अपने परिजनों के साथ गोशाला परिसर में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। मृतक युवक सुरेंद्र के साथ इनके माता पिता भी सूरजगढ़ की श्री गोशाला में दो साल से मजदूरी कर रहे थे। मृतक का परिवार मध्यप्रदेश के सागर जिले के पिपरिया नरसिंह तहसील रेहली के रहने वाले है।

सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी सूरजगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। वहीं गोशाला प्रबंधन द्वारा शव को मृतक के पैतृक गांव मध्यप्रदेश भेजने की तैयारी की जा रही है। लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने और बिजली सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।