झारखंड में मौसम रहेगा साफ, तापमान गिरने की संभावना

विभाग की ओर से बताया गया है कि रांची सहित अन्य जिलों में तड़के सुबह और देर रात कुहासा रहेगा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम पूरी तरह से साफ होगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.8 डिग्री और सबसे कम तापमान सिमडेगा जिले के बानो में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वही राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा। सुबह में कनकनी महसूस की गई लेकिन दोपहर में तीखी धूप महसूस हुई।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री, जमशेदपुर में 31.3 डिग्री, डालटेनगंज में 32 डिग्री, बोकारो में 28.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।