मारवाडी मंच ने आंवले की पेड और गौ पूजन कर मनाया अक्षय नवमी
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने कहा कि सभी जीव की चिंता करना हमारा परम धर्म है। चाहे वह मनुष्य हो या पशु हो। इस अवसर पर प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए आंवले के पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण की सुरक्षा की कामना की गई। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि अक्षय नवमी का एक अलग महत्व है। यह दिन जन्म-जन्मांतर के पाप को नष्ट करने वाला है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष बालवीर जैन सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, सौरव विजय, जागृति महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष बिना शारदा सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।









