खूंटी में स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता सयूम अंसारी ने अड़की स्थित पीएससी स्वास्थ्य उपकेंद्र और मुरहू स्थित पीएसी स्वास्थ्य उपकेंद्र में व्याप्त समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से इन स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, उपकरण और बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिसके कारण आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री इरफान अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, किशन प्रसाद, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति, जिला प्रवक्ता नरेश तिर्की, डेविड हमसोय, किरण कुमारी, अब्बास अंसारी, हफीज खान, सिराज अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मंत्री का स्वागत किया।