तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

दुर्घटना थाना दक्षिण एएसआई सुभाष ने बताया कि बुधवार सुबह थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने अजमेर निवासी महावीर बैरवा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महावीर उझलकर ट्रक के पीछे वाले टायर के नीचे चला गया और टायर उसके उपर चढ़ गया। गंभीर घायल अवस्था उसे जयपुरिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।