मप्रः विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन-भत्तों एवं पेंशन पुनर्विचार के लिए हुई बैठक

बैठक में दूसरे राज्यों में विधायकों एवं पूर्व विधायकों को मिलने वाले वेतन भत्ते एवं पेंशन का अध्ययन किया गया। साथ ही कुछ और राज्यों से जानकारी प्राप्त करने के भी निर्देश दिये गये। समिति की अगली बैठक 11 नवंबर, 2025 को होगी। बैठक में समिति के सदस्य विधायक अजय विश्नोई और वीसी के माध्यम से विधायक सचिन सुभाष यादव शामिल हुये। सदस्य सचिव अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन उपस्थित रहे।