सोहराई हमारी सांस्कृतिक विरासत, इसे बचाकर रखें: राम सूर्या मुंडा
कार्यक्रम में खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सोहराई जैसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति की पहचान को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
जतरा में नागपुरी लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकगीतों की मधुर धुनों पर ग्रामीण देर शाम तक नाचते-गाते रहे। इस अवसर पर गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में छाता पंचायत के मुखिया सुखराम धान, अनूप कुजूर, अजय खलखो, सुखराम सरूकद, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पुर्ती, कृष्ण उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









