दस राज्यों के किसानों-कृषि उद्यमियों ने लिया आर्गेनिक फार्मिंग का प्रशिक्षण
श्री पिंजरापोल गौशाला में संचालित वैदिक औषधीय पादप केंद्र अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि किसानों और उद्यमियों को औषधीय पौधों की खेती, ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन, बिजनेस मॉडल, ब्रांड स्ट्रेटेजी, लेबल डिजाइनिंग, एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंटेशन और सरकारी योजनाओं से फंडिंग की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, प्रतिभागियों को वैदिक वन औषधि पादप केंद्र में भ्रमण कराकर औषधीय पौधों जैसे एलोवेरा, अश्वगंधा, सफेद मूसली, काली हल्दी, मोरिंगा, तुलसी की व्यावसायिक खेती का प्रायोगिक ज्ञान दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों में औषधीय और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।









