गोड्डा पुलिस ने हत्या के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
गोड्डा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम मोहम्मद उमर उर्फ उमर फारुख है। उन्होंने बताया कि गत 18 अक्टूबर को हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों (आपस में गोतिया/हिस्सेदार) के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें मोहम्मद हिदायत अली की मृत्यु हो गई थी, जबकि दो व्यक्ति अब्दुल सुभान और मोहम्मद असद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में हनवारा थाना में ( कांड संख्या 48/25) दर्ज किया गया था। इस घटना में शामिल नामजद सात आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।









