स्विट्जरलैंड से लौटीं मंत्री दीपिका पांडे का एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हवाई अड्डा पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री दीपिका पांडेय को फूल–माला पहनाया और जोरदार नारों और तालियों के बीच उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति अपने समर्थन और विश्वास का इजहार किया।
मंत्री ने भी सभी कांग्रेस साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। मंत्री दीपिका ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यही ऊर्जा और भावना उन्हें निरंतर अपने झारखंड राज्य समेत देश की सेवा करने के लिए समर्पित रखती है।
स्वागत करनेवालों में युवा कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।









