प्रदेशस्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव में 17 नवंबर को मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम पूर्व में 16 अक्टूबर को होना प्रस्तावित था, किंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिहार चुनाव प्रचार अभियान में व्यस्त रहने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। समाज द्वारा बताया गया कि बूढ़ादेव महोत्सव का आयोजन समाज की प्राचीन परंपरा, रूढ़िप्रथा, संस्कृति, संस्कार और प्रकृति पूजा की धरोहर को संजोने के लिए किया जाता है । बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज प्रदीप कुलदीप, अध्यक्ष, अंदकुरी गाड़ा समाज समन्वय समिति सुशील दर्रा, जिलाध्यक्ष युवा एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ओमप्रकाश मांडवी, वीरेंद्र बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किरण बघेल, रोशन बघेल मौजूद रहे।









