राजगढ़ःभावांतर योजना पर खरीदी शुरु, कलेक्टर ने किसानों का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत

उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है, किसानों को भावांतर में किसी भी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी। भावांतर योजना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है, किसान भाईयों को उचित सुविधा, उचित दाम के साथ भावांतर का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागियों अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडियों में सीसीटीव्ही.केमरे लगाए, प्रवेश द्वार पर पर्ची जारी करने के लिए पर्याप्त काउंटर लगाए जाए, किसानों की उपज के लिए पर्याप्त तौल कांटे एवं पंजीकृत तुलावटियों की व्यवस्था रहे, किसानों की उपज तौल उपरांत भुगतान की आनलाइन व्यवस्था रहे साथ ही किसानों के लिए भोजन-पानी व ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था हो। इसके साथ ही किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम गोविंद दुबे, तहसीलदार नरसिंहगढ़ विराट अवस्थी, सहायक संचालक वसीम खान, मंडी सचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।