नम आंखों से मां काली को दी गई विदाई, सबों ने कहा अगले साल फिर से आना मां

वहीं न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड, डोरंडा का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व पूजा प्रांगण में मां काली का भव्य आरती और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण समिति के अध्यक्ष शंभु गुप्ता के पिता स्वर्गीय शिव लाल गुप्ता की याद में किया गया। समिति ने बताया कि पूजा के दौरान लाखों की संख्या में लोगो ने मां काली के दर्शन और पंडाल घूमने पहुंचे।

मौके पर समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, सचिव अजय घोष, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार, संगठन सचिव बिट्टू घोष,टापू घोष, पप्पू बलि, बबलू शाह, मनोज नायक, देवराज बर्मन, मितवा घोष भक्त अन्‍य मौजूद थे।