रायपुर : राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण कांग्रेस ने किया : डॉ. विजयशंकर मिश्रा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि, राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करके कांग्रेस अब अपराधों को लेकर सियासी पाखण्ड का प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में जारी हुई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रिपोर्ट कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल के नाकारापन को रेखांकित कर रही है, जो सन 2023 की है और तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। क्या बैज अपनी सरकार के पुराने दिनों को भूल गए हैं? डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पूर्ववर्ती भूपेश सरकार का न तो लॉ एण्ड ऑर्डर पर ध्यान रहा और न ही पुलिस प्रशासन सत्तावादी संरक्षण के चलते अपराधियों पर कोई सख्त कार्रवाई कर पाया। भूपेश सरकार का पूरा ध्यान तो केवल पैसों की उगाही पर ही केंद्रित रह गया था और इस काम में समूचा पुलिस प्रशासन झोंक दिया गया था। महादेव सट्टा के काम तक में पूरा पुलिस प्रशासन झोंक दिया गया था, लेकिन बैज तब खामोश रहे और अब बैज केवल सियासी रोटी सेंकने के लिए कुछ भी कह रहे हैं।









