कांकेर : भेलवापानी में हाई मास्ट लाइट पिछले पांच माह से बंद
ग्रामीणों ने कई बार विभाग को इस संबंध में जानकारी दी, लेकिन अब तक मरम्मत की पहल नहीं हुई है। कन्हैयालाल पात्र व अन्य ग्रामीणों ने कहा हाई मास्ट लाइट लगने से गांव में रात के समय प्रकाश की सुविधा मिल रही थी। लोगों को सुरक्षा का भी एहसास होता था।, लेकिन प्लेट खराब होने के बाद से लाइट बंद है। इससे मुख्य चौक और सड़क पर अंधेरा रहता है, रात में लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द हाई मास्क लाइट की मरम्मत कर उसे पुन चालू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से क्रेडा विभाग के कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे।









