ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
प्रयागराज, 24 अक्टूबर । तहसील कोरांव के अंतर्गत गाँवसभा भगेसर के मां बसंती देवी गंगा प्रसाद शिक्षा सेवा समिति विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।
डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान स्पोर्टिंग क्लब भगेसर और गुरुद्वारा क्लब कोरांव के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्टिंग क्लब भगेसर ने गुरुद्वारा क्लब कोरांव को 25-22 व 25-19 अंकों से हराकर ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया। इस दौरान मुकेश शुक्ला, असफाक अहमद, संतोष कुमार, रजनीश तिवारी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इसके पूर्व खेले गए अन्य मैचों में युवा क्लब भगेसर ने वॉलीबाल क्लब अमिलिया पाल को, के.डी.सिंह क्लब ने गुरुद्वारा क्लब कोरांव को, स्पोर्टिंग क्लब भगेसर ने वॉलीबाल क्लब नगई का पूरा को, भास्कर क्लब महेवा मांडा ने एडीए क्लब नैनी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मेजबान ग्राम प्रधान भगेसर बमभोले सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कोरांव बबुआन द्विवेदी का आयोजन सचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने स्वागत किया।









