रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राज्योत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचेंगे, जहां 1:00 बजे तक राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण के बाद 1:00 बजे मेला स्थल से मंत्रालय महानदी भवन के लिए रवाना होंगे। 1:10 बजे वे मंत्रालय पहुंचकर 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।