एचपी शिवा परियोजना: ललाणा और छुईघाट के बागवानों की मौसम्मी फसल की दूसरी खेप पहुंची राजपुरा रिलायंस स्टोर

डॉ. अनिल ठाकुर के नेतृत्व में उत्पाद की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया और फसल का सुरक्षित ढंग से परिवहन सुनिश्चित किया गया। डॉ. ठाकुर ने बताया कि इस पहल से किसानों की आमदनी बढ़ रही है क्योंकि अब उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है। पारंपरिक मंडी प्रणाली की तुलना में यह तरीका अधिक लाभकारी और सुविधाजनक है।

उन्होंने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत बागवानी क्षेत्र को नया बाज़ार मिल रहा है, जो न केवल आयवृद्धि का जरिया बनेगा, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और बाजार-सक्षम भी बनाएगा।