स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध, 2030 तक रैबीज मुक्त भारत का लक्ष्य
जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक वैक्सीन एवं सीरम की पर्याप्त उपलब्धता की जा रही है। मरीजों को सुरक्षित रूप से रेफर करने 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साबुन, बहते पानी की व्यवस्था की जा रही है। एंटी रैबीज क्लीनिक में घाव धोने के लिए निरंतर साफ चलने वाले नल के पानी की व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मितानिनों को रैबीज प्रबंधन और पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जन-जागरूकता बढ़ाने स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूलों, पंचायत एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से अस्पताल, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पशुपालन, नगर निकाय, ग्रामीण विकास एवं शिक्षा विभागों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।









