शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, केस दर्ज
जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज रिपोर्ट में हेम सिंह वर्मा पुत्र स्व. हरिदास निवासी गांव मंडयालू डाकघर बसंतपुर तहसील सुन्नी ने बताया कि इसी गांव के हरिचंद उर्फ पप्पू पुत्र स्व. प्रेम सिंह ने इसके घर में शराब के नशे में घुसकर इसके व इसकी धर्मपत्नी शकुंतला देवी के साथ मारपीट की है और गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकियां दी है और शराब के नशे में इसके घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए है।
पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 115(2), 332(सी), 324(4), 352, 351(3) के तहत मामला दर्ज कर दंपत्ति का मैडीकल करवाया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।









