धमतरी : ध्रुव गोंड समाज 21 अक्टूबर को मनाएगा ईसर-गौरा महोत्सव

समाज के प्रमुखों, संरक्षकों, परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं समाज सेवकों से आग्रह किया गया है कि वे इस सूचना को अपने-अपने ग्रामों तक पहुंचाएं, ताकि पूरे क्षेत्र में एक ही दिन एकजुटता के साथ ईसर-गौरा महोत्सव मनाया जा सके। यह निर्णय तहसील स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। अपील करने वालों में अध्यक्ष ललित ठाकुर, तेजराम छेदैया, शिवदयाल नेताम, विष्णु छेदैया, फलेंद्र ध्रुव, संतोष सोरी, पोखराज नेताम, हरिराम छेदैया, खूब लाल ध्रुव, बालमुकुंद नेताम एवं थानेंद्र नेताम प्रमुख रूप से शामिल हैं।