ऑनलाइन फ्रॉड में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़ित के खाते में लौटाए 29,598 रुपये

सत्यागंज निवासी मनीष कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद ने 12 अक्टूबर को एनसीआरपी पोर्टल पर टेलीग्राम के माध्यम से 90 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा साइबर क्राइम टीम ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रांजेक्शन को ट्रेस करते हुए 29,598 रुपये की राशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई।

राशि लौटने के बाद मंगलवार को पीड़ित मनीष कुमार ने थाने पहुंचकर साइबर क्राइम टीम और प्रभारी निरीक्ष अहरौरा सदानंद सिंह के प्रति आभार जताया। इस दौरान टीम ने उन्हें साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए जागरूक भी किया।