कांकेर जिलाध्यक्ष के लिए 16 कांग्रेसियों ने आवेदन किया, अंतिम तिथि 17 अक्टूबर

पर्यवेक्षक मनोज यादव के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा और अंबिका सिंहदेव भी कांकेर पहुंचे थे, जिन्होंने अध्यक्ष पद को लेकर ग्रामीण और शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। अध्यक्ष पद के दावेदारों में जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव समेत 16 नाम है, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है, जिससे अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पर्यवेक्षक रायशुमारी करके वापस लौट चुके है। लेकिन अभी तक सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से ही रायशुमारी हुई है, जबकि कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि हर वर्ग के लोगों से रायशुमारी के बाद जो सबसे काबिल कार्यकर्ता होगा उसे अध्यक्ष चुना जाएगा। ऐसे में अभी अध्यक्ष चुनने की लंबी प्रक्रिया शेष है।