जूते की दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद,एक युवक हिरासत में
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोंच कोतवाल अजीत सिंह ने क्षेत्र में एक जूते-चप्पल की दुकान में गुप्त तरीके से भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी निर्मित 5 बोरी और 5 गत्ते पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से प्रिंस अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि पटाखों की आपूर्ति कहां से की गई थी और इनका वितरण कहां किया जाना था। फिलहाल बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन है, पुलिस टीमों को अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिले में अवैध पटाखों के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।









