एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ तय, जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
बिहार के भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर जानकारी दी कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। भाजपा और जेडी यू दिनों 101 -101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा (रामविलास) 29 और हम और आरएलएम 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं।
जानकारी के मुताबित इस संबंध में विस्तार से सोमवार को पटना में प्रेसवार्ता में जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सीट बंटवारे में सबसे अधिक 14 सीटें जदयू को छोड़नी पड़ी है। भाजपा की नौ और हम की एक सीट गई। अगर पिछले चुनाव के समय हुए सीटों के बंटवारे को देखें तो जदयू के हिस्से की 21 और भाजपा के हिस्से की 20 सीटें निकली।









