ऑपरेशन ‘निश्चय : रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 139 प्रकरण दर्ज, 144 आरोप‍ित गिरफ्तार

अभियान के प्रमुख परिणाम: एनडीपीएस अधिनियम में 31 प्रकरण, 36 आरोप‍ित, 17.104 किलो गांजा जब्‍त क‍िया गया। साथ ही 890 प्रतिबंधित टैबलेट, 48 एम्पूल और 16 सिरिंज बरामद, आबकारी में 95 प्रकरण, 95 आरोप‍ित, 780.920 लीटर अवैध शराब जब्त, आर्म्स एक्ट में 13 प्रकरण, 13 आरोप‍ित, 1 देसी रिवॉल्वर, 2 कारतूस, 5 चाकू जब्‍त, वारंट तामिल: 5 गिरफ्तारी वारंट और 12 स्थायी वारंट निष्पादित। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में 70 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। दबिश: 400 स्थानों पर, 100 पुलिस टीमों की भागीदारी रही। सट्टा प्रकरण में बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले में 1 मामला दर्ज क‍िया गया।

जिला-वार मुख्य बिंदु: गरियाबंद: 40 टीम, 200 स्थानों पर दबिश; 4.98 किग्रा गांजा और 275.280 लीटर शराब जब्त, बलौदाबाज़ार-भाटापारा: 57 स्थानों पर कार्रवाई; 3.98 किग्रा गांजा, 133.540 लीटर शराब और सट्टा प्रकरण दर्ज, धमतरी: 92 स्थानों पर छापेमारी; 1.09 किग्रा गांजा, 84.100 लीटर शराब जब्त, महासमुंद: 25 स्थानों पर कार्रवाई; 0.95 किग्रा गांजा, 10 टैबलेट, 48 एम्पूल बरामद, रायपुर: 8 प्रकरणों में ~6.1 किग्रा गांजा और 880 टैबलेट जब्त, 12 आबकारी व 6 आर्म्स प्रकरण दर्ज क‍िया गया है।

रायपुर रेंज पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन ‘निश्चय के तहत यह अभियान लगातार जारी है और नशा का कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।