गौतम बुद्ध नगर में हरदाेई के विनाेद ने फांसी लगा की आत्महत्या

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि मूल रूप से जनपद हरदोई के अकबरपुर गांव के रहने वाले विनोद कनौजिया निठारी गांव में किराये पर रहते थे। वह एक फैक्ट्री में काम करते थे। विनोद ने शनिवार को अपने कमरे में फंदा लगा लिया। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विनोद बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि उसने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर मामले की शिकायत परिजन करते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।