आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस झूठ के सहारे राजनीति की दुकान चला रही : वेदप्रकाश पाण्डेय
वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिये निरंतर कार्य भाजपा सरकार में प्राथमिकता से हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव की पहल से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अनेकों कार्य पूर्णता पा रहे हैं। क्षेत्र का सार्वभौमिक विकास व जनता की समस्याओं का त्वरित निदान कांग्रेस को चुभने लगा है। भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ तक डूबी कांग्रेस को भाजपा सरकार के जन सुराज से तकलीफ हो रही है। झूठ फैलाने के अलावा कोई काम कांग्रेस के पास नहीं है। जनता जनार्दन सब देख रही है और समझ भी रही है









