डायन बिसाही में महिला की हत्या, बेटे ने आरोपित को किया गंभीर
वहीं दूसरे पक्ष ने प्रतिशोध में मृतका के पुत्र अमर लोहार ने अपनी मां के हत्यारे दो लोगों में से एक बाघा किसान को टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर बड़गड़ थाना पुलिस देर शाम को घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को थाने ले आई।
थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने बुधवार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डायन बिसाही के मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसी बीच एक पक्ष मृतक फूलकिरिया देवी (60) पर उसके पड़ोसी बाघा किसान और सावन किसान ने टांगी से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके प्रतिशोध में मृतका के पुत्र ने भी अपनी मां के एक हत्या के आरोपित को टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी बड़गड़ थाना दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है। मृतक महिला के शव का अंत्यपरीक्षण गढ़वा सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।









